कृषि मंत्री ने देवकर मे किया 4 करोड़ रुपये के कायों का शिलान्यास : प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 05 अक्टूबर 2020। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल रविवार को नगर पंचायत मुख्यालय देवकर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान 401.9 लाख रु. के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमे जल आवर्धन योजन अन्तर्गत पाईप विस्तार कार्य 221.21 लाख रु., गौरव पथ निर्माण कार्य 71.06 लाख रु., वार्ड क्रमांक 06 मे मेन गेट से गांधी चैंक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10.56 लाख रु., वार्ड क्र-02 मे मनोहर यादव के घर से बरगद पेड़ तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य 7.24 लाख रु., वार्ड क्र.10 मे हुईम पाईप एवं सी.सी.रोड निर्माण कार्य 10.54 लाख रु., वार्ड क्र.03 मे अपूर्ण टाउन हाॅल का शेष निर्माण कार्य 18 लाख रु., मुक्ति धाम निर्माण कार्य 15.30 लाख रु., प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य 15.26 लाख रु., कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण कार्य 13.92 लाख रु., पुस्तकालय कक्ष निर्माण कार्य 18 लाख रु. शामिल है।

केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए राज्य के किसानों के जीवन मे खुशहाली का नया दौर शुरु हुआ है। छ.ग. सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिए लोगों के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। गौठानों मे जैविक खाद का उत्पादन कर छ.ग. राज्य मे जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जांत्री बिहारी साहू, जनपद पंचायत अयक्ष साजा दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, नगर पंचायत के पार्षद एवं ऐल्डरमेन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

जिले में कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान शुरू

शेयर करेकलेक्टर ने नागरिकों से सहयोग की अपील की इंडिया रिपोर्टर लाइव  बिलासपुर 05 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मागदर्शन में जिले मेें कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान आज से शुरू किया गया है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग