जापान की नाओमी ओसाका ने अजारेंका को हराकर यूएस ओपन का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता

indiareporterlive
शेयर करे

यूएस ओपन के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने विक्टोरिया अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया

ओसाका ने दो साल में तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है, 2018 में उन्होंने सेरेना विलियम्स को फाइनल में हराया था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जापान की वर्ल्ड नंबर-9 नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया। ओसाका ने तीन साल में दूसरी बार यूएस ओपन जीता है। वे 26 साल में पहला सेट हारने के बाद फाइनल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1994 में स्पेन की अरांत्जा सांचेज विकारियो ने स्टेफी ग्राफ से पहला सेट हारने के बाद फाइनल जीता था।

ओसाका को प्राइज मनी के तौर पर 3 मिलियन डॉलर (करीब 22 करोड़ 54 लाख रुपए) मिले। हालांकि, इसमें पिछले साल के मुकाबले 8.50 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 36 लाख) की कटौती की गई।

22 साल की ओसाका का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

ओसाका ने पहला सेट 1-6 से गंवा दिया था, लेकिन फिर वापसी करते हुए अगले दो सेट जीतने के साथ ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। 22 साल की ओसाका का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

ओसाका ने 2018 में पहली बार यूएस ओपन जीता था

इससे पहले ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन जीता था। तब उन्होंने 6 बार की विजेता सेरेना विलियम्स को शिकस्त दी थी। एक साल बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओसाका ने सेमीफाइनल में जेनिफर ब्रैडी को 7-6(1), 3-6, 6-3 से मात दी थी।

अजारेंका 7 साल बाद ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं थीं

अजारेंका 7 साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं थी। उनके पास तीसरा खिताब जीतने का मौका था। वे लगातार दो साल 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन रही हैं। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने पिछले महीने ही वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन (सिनसिनाटी मास्टर्स) खिताब जीता है। उनका फाइनल ओसाका से ही होने वाला था, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण जापानी स्टार फाइनल से हट गईं और अजारेंका को चैम्पियन घोषित किया गया था।

मैं मैच को बिना विवाद के खत्म करना चाहती थी: ओसाका

ओसाका ने कहा कि मैंने हमेशा मैच पॉइंट के बाद सभी को ऑफिशियल्स के साथ झगड़ते देखा है। ऐसे में मुझे लगता है कि इसमें आप अपने को चोट पहुंचा सकते हैं। इसलिए मैं चाहती थी कि मैं सुरक्षित मैच खत्म करूं।

निराश नहीं, लेकिन हारने से दुखी हूं: अजारेंका

अजारेंका ने कहा मैं निराश नही हूं। हालांकि, हारने से दुखी हूं। मैं नजदीक होने के बावजूद जीत नहीं सकी। मैं इसको लेकर ज्यादा नहीं सोच रही हूं? मैं जीती या हारी, लेकिन मैं ज्यादा बदलने वाली नहीं हूं। यह केवल एक अनुभव था। मेरे पास दो हफ्ते के शानदार समय था। मैने इसका भरपूर मजा उठाया।

Leave a Reply

Next Post

रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ की दसवीं कड़ी में ‘समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साझा किए अपने विचार

शेयर करेदेश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव सभी की आजीविका और बेहतर आमदनी की व्यवस्था समावेशी विकास का मूलमंत्र महान विभूतियों की न्याय की अवधारणा में मिला विकास का ’छत्तीसगढ़ी मॉडल’ राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा में बनेगा ईको रिसार्ट और कैफेटेरिया पंकज […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं