लिज ट्रस बोलीं- यूएन सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत, भारत को बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संगठन सही से काम नहीं कर रहा है, इसलिए इसमें नए सिरे से बदलाव किया जाना चाहिए। ट्रस ने ये भी कहा कि दुनिया में भारत की ताकत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। लिज ट्रस  ने यहां एबीपी नेटवर्क की ओर से आयोजित आइडियाज ऑफ इंडिया के दूसरे संस्करण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत की जमकर तारीफ की। चीन और रूस पर जमकर निशाना साधा। ट्रस ने कहा कि आज के समय में भारत इकोनॉमिक पावर है। उसे पश्चिम में बड़ी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, ‘भारत एक लीडर है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है… चीन की बहस पर भारत का बहुत बड़ा प्रभाव हो सकता है।’ 

और क्या बोलीं लिज? 
लिज ट्रस ने चीन और रूस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हमें यह विश्वास था कि आर्थिक स्वतंत्रता के साथ चीन अधिक स्वतंत्र हो जाएगा, लेकिन चीन ने उस वृद्धि का उपयोग हमारे जीवन के तरीके को कमजोर करने के लिए किया है। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया के दूसरे देशों से अपील करते हुए कहा, ‘हमें ताइवान से सबक सीखना होगा। इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि ताइवान खुद का बचाव करने में सक्षम हो। आइए यह सुनिश्चित करें कि हमने एक आर्थिक लचीलापन बनाना है, ताकि चीन उस आर्थिक दबाव का उपयोग न कर सके। लिज ट्रस ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया की बड़ी ताकत है। आज दुनिया के तमाम देश भारत की आवाज सुनते हैं। भारत दुनिया को नई दिशा दिखा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

सीजेआई ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का 'तटस्थ उद्धरण' शुरू करने का एलान, चार वकील अतिरिक्त न्यायाधीश बने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के फैसलों का ‘तटस्थ उद्धरण’ (न्यूट्रल साइटेश्न) शुरू करने की घोषणा की। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देने की एक समान पद्धति सुनिश्चित करेगा। सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल