सीएम शिवराज आज करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 13 अगस्त 2022। देश में आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम अपने गृह ग्राम जैत के निवास पर तिरंगा झंडा लगाएंगे। देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस दौरान 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुछ दिन पहले बड़ी झील में तिरंगा फहराकर लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री सुबह सीएम हाउस में नेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन करेंगे। इसके बाद स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे। सुबह 10.30 बजे जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे शाहगंज जिला सीहोर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम 4.20 पर उनका ग्राम जैत में झंडा फहराने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Next Post

लाल सिंह चड्ढा की बिगड़ी चाल, बदले करीना के सुर, कहा- 'प्लीज फिल्म को बायकॉट मत करो क्योंकि...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा , 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म दो दिनों में 25 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस