युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में कथित फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। भिलाई के सरकारी आईटीआई में फर्जी मतदाता पहचान पत्र तैयार कर ऑनलाइन वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा ने सेक्टर-10 निवासी अनिल सिंह और उनके सहयोगियों पर वोट मैनेज कराने का आरोप लगाते हुए खुर्सीपार थाने में शिकायत दी है।

एआई तकनीक से गड़बड़ी का आरोप
मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें खुर्सीपार स्थित सरकारी आईटीआई में युवाओं से ऑनलाइन वोटिंग कराने का दावा किया गया है। चुनाव में फर्जी पहचान के लिए वर्चुअल नंबरों और ओटीपी के माध्यम से फर्जी मतदान की शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ शिकायतों में तस्वीरों के आधार पर एआई तकनीक से वीडियो तैयार कर चुनावी एप पर अपलोड करने का दावा किया गया है।

दुर्ग ग्रामीण और बिलासपुर सहित अन्य जिलों से भी मतदान के अंतिम दिनों में फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आई हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की ऑनलाइन वोटिंग 29 सितंबर को समाप्त हो गई है और अब स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान फर्जी पाए जाने वाले वोटों को निरस्त किया जा सकता है।

प्रचार के दौरान झड़प और प्राथमिकी दर्ज
दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में चुनाव के दौरान लगातार विवाद सामने आए हैं। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में खुर्सीपार में प्रचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोबिन सिंह के प्रचार में पहुंचीं कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह और उनके बेटे रोहन सिंह की दूसरे पक्ष के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा के भाई शुभम शर्मा से बहस हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं नेहरू नगर में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय से मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग ग्रामीण जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ सुपेला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई थी।

भारतीय जनता पार्टी ने साधा निशाना
युवा कांग्रेस चुनाव में लगातार विवादों और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर निशाना साधा है। इससे पहले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भी युवा कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी मतदान, मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट मैनेजमेंट के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा था।

Leave a Reply

Next Post

भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात

शेयर करे20 अक्तूबर से मिलेगा बड़ा फायदा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) भारतीय किसानों, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों और एमएसएमई एक्सपोर्टर्स के लिए नए बाजार का रास्ता खोल सकता है। यह समझौता 20 अक्तूबर से लागू होगा और […]

You May Like

ट्रंप का नया दांव: अमेरिकी एआई कंपनियों को देंगे नेशनल चैंपियन का दर्जा....|....पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं....|....जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष....|....समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा....|....छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद....|....भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ....|....शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम....|....रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार....|....कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा....|....दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत