कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून, 16 नवंबर 2026। भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो के साथ गलत कैप्शन, पोस्ट और टिप्पणियां जोड़कर यह प्रचारित किया गया कि कंगना रनौत ने 29 अक्तूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था। पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि सांसद कंगना रनौत का यह वीडियो पुराना है। इसमें वह राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक कैप्शन, रील और टिप्पणियों के साथ प्रसारित किया।

तहरीर में कहा गया कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश कर सांसद की गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही महिलाओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मु.अ.सं. 275/26 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66सी और 66डी समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने विवेचना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो प्रसारित करने वालों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार

शेयर करे कुल्लू में दो महीने बाद बारिश इंडिया रिपोर्टर लाइव सोलंगनाला/कुल्लू, 16 नवंबर 2026। रोहतांग दर्रे पर रविवार को बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटकों का रोमांच बढ़ गया, लेकिन वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच सैलानी उत्साहित नजर आए, वहीं सड़क पर […]

You May Like

ट्रंप का नया दांव: अमेरिकी एआई कंपनियों को देंगे नेशनल चैंपियन का दर्जा....|....पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं....|....जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष....|....समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा....|....छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद....|....भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ....|....शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम....|....रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार....|....कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा....|....दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत