दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई था। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 204, आनंद विहार में 206, अशोक विहार 210, आया नगर 231, बदरपुर 191, बवाना 223, चांदनी चौक 272, डीटीयू 258, द्वारका सेक्टर-8 में 213 एक्यूआई दर्ज किया गया। वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 214, आईटीओ 269, आईआईटी दिल्ली में 259, जहांगीरपुरी 242, लोधी रोड 156, मुंडका 251, नरेला 206, नॉर्थ कैंपस 260, ओखला फेज-2 में 191, पटपड़गंज में 192, पंजाबी बाग 280, रोहिणी 219, विवेक विहार 220 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 220, सेक्टर 116 में 158, सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 150 में 168, सेक्टर-1 में 154, सेक्टर 39 में 125, सेक्टर 62 में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 86, इंदिरापुरम में 162, लोनी में 256 , संजय नगर में 164, वसुंधरा में 185 और वेव सिटी में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा

शेयर करेकरवाचौथ पर पीएम के लिए व्रत रखने की पोस्ट पर मुकदमा दर्ज इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून, 16 नवंबर 2026। भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई […]

You May Like

ट्रंप का नया दांव: अमेरिकी एआई कंपनियों को देंगे नेशनल चैंपियन का दर्जा....|....पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं....|....जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष....|....समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा....|....छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद....|....भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ....|....शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम....|....रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार....|....कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा....|....दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत