सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में किया बड़ा उलटफेर, 1989 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेलबर्न 16 जनवरी 2024। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। मुख्य दौर के पहले राउंड में उन्होंने 27वीं रैंकिंग वाले एलेक्सजेंडर बबलिक को हराया है। नागल ने यह मैच सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 7-6 से जीता। एलेक्सजेंडर को इस टूर्नामेंट में 31वीं वरीयता मिली है। नागल 2013 के बाद एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। सोमदेव देवबर्मन ने 2013 में दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 1989 के बाद पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मैच में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है। 1989 में रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था। तब उन्होंने दूसरे दौर में स्वीडन के मैट्स विलेंडर को हराया था। विलेंडर तब टेनिस रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी थे।

सुमित ने दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जीत हासिल की है। इससे पहले 2020 यूएस ओपन में वह मुख्य ड्रॉ में एक मैच जीतने में सफल रहे थे। उन्होंने सातवीं बार टेनिस रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल खिलाड़ी को हराया है। वहीं, विपक्षी खिलाड़ी की रैंकिंग के लिहाज से यह सुमित की दूसरी बड़ी जीत है।

Leave a Reply

Next Post

'तापस ड्रोन परियोजना बंद नहीं होगी, क्षमता बढ़ाने पर जोर'; डीआरडीओ बोला- 30 हजार फीट से ऊपर भी संचालन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कहा है कि तापस ड्रोन परियोजना को बंद नहीं किया जाएगा। डीआरडीओ के मुताबिक मध्यम ऊंचाई, लंबे समय तक ऑपरेशन में इस्तेमाल किए जा सकने वाले इस ड्रोन का इस्तेमाल अंडमान और निकोबार […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश