सीएम लाड़ली बहनों के खाते में आज भेजेंगे 1500 रुपये, सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 12 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि अंतरित करेंगे। सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में बढ़ी हुई राशि सीधे अंतरित करेंगे। इस अवसर पर वे महिलाओं से संवाद भी करेंगे। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को “अपने भैया मोहन” कहते हुए आभार जताया है। कई महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ठीक वैसे ही उनका ध्यान रख रहे हैं जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का ध्यान रखा था। सरकार का मानना है कि लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान दोनों बढ़ाए हैं। इससे महिलाओं की परिवारिक निर्णयों में भागीदारी भी मजबूत हुई है। 

अब तक की बड़ी उपलब्धियां
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जून 2023 से लागू है। इस अवधि में अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को 29 किस्तों में सहायता राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा रक्षा बंधन पर अगस्त 2023, 2024 और 2025 में महिलाओं को 250-250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी दी गई। अब तक इस योजना के तहत 44,917.92 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

योजना से प्रदेशभर में परिवर्तन
योजना ने न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनाया है। महिलाएं अब घर की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और छोटे व्यवसायों में यह राशि उपयोग कर रही हैं। इससे वे बैंकिंग प्रणाली से जुड़कर वित्तीय रूप से सक्षम हो रही हैं।

इंदाैर में सबसे ज्यादा लाड़ली बहनें 
प्रदेश के सभी 52 जिलों में योजना का लाभ पहुंचा है। सबसे अधिक लाभार्थी इंदौर जिले में हैं, जहां 4 लाख 40 हजार 723 महिलाएं योजना से जुड़ी हैं। इसके बाद सागर (4.19 लाख), रीवा (4.03 लाख), छिंदवाड़ा (3.90 लाख), धार (3.82 लाख) और जबलपुर (3.81 लाख) जिले प्रमुख हैं। छोटे जिलों में भी योजना का व्यापक असर है।  हरदा में 93 हजार 516, जबकि निवाड़ी में 80 हजार 157 महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम योगी बोले- यह राज्य के स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 12 नवंबर 2025। एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘इस टूर्नामेंट में 24 अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग ले रही हैं। इस ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश में आगमन […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग