लखनऊ का साथ छोड़ने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हेड कोच बना यह दिग्गज, बांगर-हेसन बर्खास्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अगस्त 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम पिछले 16 सीजन में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछले सीजन तो टीम प्लेऑफ के लिए भी नहीं क्वालिफाई कर पाई थी। इसका ठीकरा हेड कोच संजय बांगर और टीम डायरेक्टर माइक हेसन पर फूटा है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने हेसन और बांगर को बर्खास्त कर दिया है। जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी और पिछले सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के हेड कोच रहे एंडी फ्लावर को टीम ने नया हेड कोच नियुक्त किया है। 

एंडी के लिए आरसीबी ने किया पोस्ट

एंडी फ्लावर ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स का साथ छोड़ा था। उनकी जगह जस्टिन लैंगर लखनऊ के हेड कोच बने थे। ऐसे में अब एंडी को आरसीबी का हेड कोच बनाया गया है। एंडी के स्वागत में आरसीबी ने पोस्ट करते हुए लिखा- हम आईसीसी हॉल ऑफ फेमर और इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच एंडी फ्लावर का आरसीबी की पुरुष टीम के हेड कोच के रूप में स्वागत करते हैं। आईपीएल और दुनिया भर की कई टी20 टीमों को कोचिंग देने और अपनी टीमों को पीएसएल, आईएलटी20, द हंड्रेड और अबू धाबी टी10 में खिताब दिलाने का एंडी का अनुभव आरीसीब को खिताब दिलाने में मदद कर सकता है। उनकी जीतने की मानसिकता से आरसीबी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

दो साल लखनऊ के कोच रहे एंडी फ्लावर

लखनऊ की फ्रेंचाइजी 2022 में बनी थी। तब से एंडी फ्लावर ही इस टीम के हेड कोच थे। उनकी देखरेख में टीम लगातार दो साल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रही थी। हालांकि, आईपीएल 2022 में एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 रन से हरा दिया था। वहीं, आईपीएल 2023 में एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन से करारी शिकस्त दी थी। 

हेसन और बांगर को आरसीबी ने कहा गुडबाय

हेसन और बांगर के लिए भी आरसीबी ने पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- हम माइक हेसन को टीम डायरेक्टर और संजय बांगर को बतौर हेड कोच उनके कार्यकाल के दौरान उनके सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं। उनकी प्रोफेशनलिज्म और वर्क एथिक्स को हमेशा सम्मान के साथ देखा गया। पिछले चार वर्षों में उन्होंने कई युवाओं को सीखने और सफल होने के लिए मंच दिया। अब जब उनका और इस टीम का साथ छूट रहा है तो हम संजय और हेसन को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अनुच्छेद 370 निरस्त होने की सालगिरह पर महबूबा समेत कई नेता नजरबंद, पीडीपी का कार्यालय भी किया गया सील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 05 अगस्त 2023। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्हें और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की चौथी वर्षगांठ पर नजरबंद कर दिया गया है। सुश्री मुफ्ती ने ट्वीट किया ,  शनिवार को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल