देश में फिर से तेजी से फैल रहा कोरोना, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई है। उन्होंने कहा,  ‘मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपना कोविड परीक्षण कराने का अनुरोध करता हूं।  संक्रमण के कारण सिंधिया मंगलवार को मुंबई में ‘इंडिया स्टील 2023’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

बता दें कि देशभर में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। खासकर दिल्ली में तेजी से सक्रमण के नए मामले सामने आए है। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,34,859 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 61,233 पर पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली में चार और हरियाणा, कर्नाटक तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई। वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े हैं। 

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 61,233 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,42,42,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वैश्विक बौद्ध शिखर समिट का उद्घाटन, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल...चीन पर संशय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल