चीन ने भारत के लिए खोला ऑनलाइन स्पेशल वीज़ा गेट, नई व्यवस्था आज से लागू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। भारत और चीन के बीच लोगों के आपसी संपर्क को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चीन ने भारत में आधिकारिक रूप से ऑनलाइन वीज़ा आवेदन प्रणाली शुरू कर दी है। यह नई व्यवस्था 22 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। चीनी दूतावास ने जानकारी दी कि अब भारतीय नागरिक चीन ऑनलाइन वीज़ा एप्लिकेशन सिस्टम के जरिए वीज़ा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट visaforchina.cn/DEL3_EN/qianzh पर जाना होगा।

इस नई प्रणाली के तहत वीज़ा प्रक्रिया का शुरुआती चरण पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा, जिससे आवेदकों का समय बचेगा और प्रक्रिया ज्यादा सरल व पारदर्शी होगी। हालांकि, नई दिल्ली स्थित चीनी वीज़ा आवेदन सेवा केंद्र पहले की तरह काम करता रहेगा। यह केंद्रशिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, कनकोर्स फ्लोर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस में स्थित है और सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है। वीज़ा सेवा केंद्र की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदकों को पहले वेबसाइट पर खाता बनाकर लॉग-इन करना होगा, फिर ऑनलाइन फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पासपोर्ट और मूल दस्तावेज जमा करने से पहले आवेदन की स्थिति “ऑनलाइन रिव्यू पूरा” दिखनी चाहिए और कन्फर्मेशन ई-मेल मिलना जरूरी होगा। इस पहल को भारत-चीन के बीच लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि चीनी नागरिकों के लिए पर्यटन और व्यापार वीज़ा व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो चुकी है। यह व्यवस्था 2020 के सीमा विवाद के बाद लगभग पांच साल तक आंशिक रूप से निलंबित रही थी।

Leave a Reply

Next Post

गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन को पुरंदर मिश्रा ने बताया शर्मनाक, कहा- सोनिया-राहुल गांधी विदेश में पैदा हुए, नहीं समझते संस्कृति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की सियासत में भी गांधी और राम के नाम पर नेताओं की बयानबाजी जारी है. कांग्रेस आज वीबी- जी राम जी बिल को लेकर आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर विधायक पुरंदर ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ