यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 9 साल में 17 हजार मुठभेड़, 289 दुर्दांत अपराधी ढेर… मेरठ जोन सबसे आगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 19 मई 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत सतत कार्रवाई करते हुए पिछले 9 वर्षों में 289 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस अवधि में पुलिस के साथ मुठभेड़ की कुल 17,043 घटनाएं हुईं, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बताया गया है कि इन मुठभेड़ में कुल 11,834 अपराधी घायल हुए। इस दौरान अपराधियों से मोर्चा लेते वक्त 18 पुलिसकर्मी शहीद और 1,852 पुलिसकर्मी घायल हुए।

बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ की सबसे अधिक 4,813 घटनाएं मेरठ जोन में हुईं। इस कार्रवाई में 8,921 अपराधी दबोचे गए और 3,513 अपराधी घायल हुए, जबकि 97 कुख्यात अपराधी मौके पर ही मारे गए। बयान के अनुसार, मेरठ जोन में हुई मुठभेड़ के दौरान 477 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसी तरह, वाराणसी जोन में मुठभेड़ की 1,292 घटनाएं हुईं, जिनमें 2,426 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 अपराधी ढेर कर दिए गए। इस दौरान 907 अपराधी और 104 पुलिसकर्मी घायल हुए।

बयान के मुताबिक, आगरा जोन में मुठभेड़ की 2,494 घटनाएं हुईं, जिनमें 5,845 अपराधी दबोचे गए। इस दौरान 968 अपराधी घायल हुए, जबकि 24 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 62 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मुठभेड़ के आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली जोन में 2,222 मुठभेड़ के दौरान 21 दुर्दांत अपराधी ढेर हुए, जबकि लखनऊ जोन में 971 मुठभेड़ के दौरान 20 अपराधी मारे गए। गाजियाबाद कमिश्नरी में 7,89 मुठभेड़ में 18 अपराधी मारे गए।

कानपुर जोन में 791 मुठभेड़ में 12, लखनऊ कमिश्नरी में 147 मुठभेड़ में 12 तथा प्रयागराज जोन में 643 मुठभेड़ में 11 अपराधियों को ढेर किया गया। इसी तरह आगरा कमिश्नरी में 489 मुठभेड़ में 10, गौतमबुद्ध नगर में 1,144 मुठभेड़ में 9, गोरखपुर जोन में 699 मुठभेड़ में 8, वाराणसी कमिश्नरी में 146 मुठभेड़ में 8, प्रयागराज कमिश्नरी में 150 मुठभेड़ में 6 और कानपुर कमिश्नरी में 253 मुठभेड़ों में 4 अपराधियों को ढेर किया गया।

Leave a Reply

Next Post

नहीं रहे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज वॉइस एक्टर, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2026। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एनिमेटेड दुनिया के सबसे फेमस और दिग्गज वॉइस एक्टर टॉम केन (Tom Kane) का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कैनसस सिटी के एक अस्पताल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ