नहीं रहे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज वॉइस एक्टर, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2026। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एनिमेटेड दुनिया के सबसे फेमस और दिग्गज वॉइस एक्टर टॉम केन (Tom Kane) का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कैनसस सिटी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। टॉम केन के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री और एनिमेशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

2020 में आया स्ट्रोक बना वजह 

कार्टून नेटवर्क के ब्लॉकबस्टर शो ‘द पॉवरपफ गर्ल्स’ (The Powerpuff Girls) में ‘प्रोफेसर यूटोनियम’ और ‘स्टार वार्स’ फ्रैंचाइज़ी में अपनी जादुई आवाज़ देने वाले टॉम केन को साल 2020 में एक गंभीर स्ट्रोक (मस्तिष्क आघात) आया था। टॉम केन के आधिकारिक प्रतिनिधि जैक मैकगिनिस ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काफी कमजोर हो गया था। इसी वजह से पैदा हुई जटिलताओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

इन यादगार किरदारों को दी थी आवाज़ 

टॉम केन का करियर हॉलीवुड एनिमेशन और वीएफएक्स फिल्मों में बेहद शानदार रहा। उन्हें मुख्य रूप से द पॉवरपफ गर्ल्स, ‘स्टार वार्स: द लास्ट जेडी’ और ‘स्टार वार्स: द क्लोन वॉर्स’ में अपनी जादुई आवाज दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स को दिया झटका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर अपने पहले के निर्देशों को वापस लेने से इनकार कर दिया। साथ ही, पूरे देश में ‘पशु जन्म नियंत्रण’ (ABC) ढांचे को और सख्ती से लागू करने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल