सवाई माधोपुर में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत; दर्शन के लिए रणथंभौर जा रहा था परिवार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सवाई माधोपुर 05 मई 2024। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। कार सवार रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। सुबह आठ बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुल के पास हुआ यह भीषण हादसा हुआ। कार में सीकर का एक परिवार था जो गणेश जी के दर्शन करने रणथंभौर जा रहा था। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी भेजा।  

थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मृतकों में अनीता पति मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामअवतार शर्मा और सतीश शर्मा शामिल हैं। मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगी। हादसे में घायल दो बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी', निज्जर हत्याकांड में जयशंकर की कनाडा के पीएम ट्रूडो को खरी-खरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2024। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है वह उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है। इस हत्याकांड का भारत […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां