दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 10 नवंबर 2025। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर विधानसभा क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव में एक मकान की छत अचानक ढह गई जिसके मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

सोते हुए परिवार की मौत

यह जर्जर मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बना था। रात करीब 10 बजे परिवार रोज़ की तरह रात का खाना खाने के बाद सो गया था तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय बबलू खान, उनकी पत्नी 30 वर्षीय रौशन खातून और उनके तीन बच्चों 10 साल का बेटा मोहम्मद चांद, 12 साल की बेटी रुकसार और 2 साल की सबसे छोटी बेटी चांदनी के रूप में हुई है। मकान के ढहते ही ज़ोरदार आवाज़ आई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी।

बारिश और आर्थिक तंगी बनी वजह

अकिलपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। लोगों ने मलबे के नीचे दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत बना यह मकान काफी पुराना था। लगातार बारिश के कारण इसकी छत जर्जर हो गई थी और दीवारों की नींव भी कमज़ोर पड़ गई थीं। परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण इसकी मरम्मत नहीं करा पाया था।

वहीं थानाध्यक्ष विनोद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जाँच में हादसे की वजह बारिश से मकान की छत का कमज़ोर पड़ना बताया गया है।

Leave a Reply

Next Post

किसी शहर का जीवन स्तर उसके सार्वजनिक परिवहन की विश्वसनीयता, गुणवत्ता से झलकता है: स्टालिन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 10 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को कहा कि किसी शहर में लोगों का जीवन स्तर उसके सार्वजनिक परिवहन की विश्वसनीयता और गुणवत्ता से झलकता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस दृष्टिकोण से ‘मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (चेन्नई) लिमिटेड’ सुरक्षित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण