कोरोना की जांच के लिए एंटीजन रैपिड टेस्ट की दर 900 रूपये : आर टी पी सी आर की भी दरें निर्धारित

indiareporterlive
शेयर करे

निजी पैथोलॉजी लैबों /अस्पतालों को पालन अनिवार्य 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 सितम्बर 2020। राज्य शासन ने निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दरें तय र्की हैं। निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 900 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स , पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। प्रदेश के लैबों/अस्पतालों  में आर टी पी सी आर जांच के लिए 1600 रूपए की दर निर्धारित की गई है। जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर 1800 रूपए लिए जाएंगे।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 सितंबर को इस संबंध में आदेश  में कहा गया है कि प्रदेश के बाहर स्थित लैबों के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर दो हजार रूपए निर्धारित की गई है। घर से सैंपल कलेक्शन किए जाने पर 2200 रूपए लिए जाएंगे। इन शुल्कों में सैंपल कलेक्शन, परिवहन, जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि सभी शुल्क शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

TIME मैग्जीन ने जारी की प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट,पीएम नरेंद्र मोदी , बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम शामिल

शेयर करेइस महत्‍वपूर्ण सूची में स्‍थान पाने वाले इकलौते भारतीय एक्‍टर हैं आयुष्‍मान डोनाल्ड ट्रम्प और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी टाइम की लिस्ट में शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितंबर 2020। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग