छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने की एक और हत्‍या, पुलिस जवान के भाई को उतारा मौत के घाट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 28 अगस्त 2024। नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी  के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की हैं। 

जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु की दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण पटेलपारा तिमेनार में रहता था। मृतक का भाई पुलिस जवान है और वह दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। बता दें कि बीते शनिवार की रात नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार में एक ग्रामीण लांचा पुनेम की मुखबिरी  के शक में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। 

वहीं, सोमवार को जांगला थाना के जैगुर निवासी ग्रामीण मंडावी सीतु की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और अब मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को मौत के घाट उतार दिया हैं।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत का बड़ा बयान- राहुल गांधी सिर्फ कुर्सी के पीछे भागते हैं, काम और व्यवहार से रद्दी हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अगस्त 2024। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में कंगना ने राहुल गांधी की कार्यशैली और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल