ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा इस्राइल, अमेरिका के लीक दस्तवेजों से हुए खुलासे से हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 20 अक्टूबर 2024। अमेरिका के दो बेहद खुफिया दस्तावेज लीक होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल इन लीक दस्तावेजों में कथित तौर पर ईरान पर इस्राइली हमले के लिए सैन्य तैयारियों का जिक्र किया गया है। लीक दस्तावेज अमेरिका की नेशनल जियोस्पेशियल इंटेलीजेंस एजेंसी के हैं। ये एजेंसी अमेरिका के जासूसी उपग्रहों द्वारा ली जाने वाली तस्वीरों और सूचनाओं का विश्लेषण करती है। लीक दस्तावेजों में इस्राइली सेना के अभ्यासों और परिचालन के बारे में जानकारी है। 

इस्राइल-ईरान में चरम पर तनाव
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर की तारीख वाले दो दस्तावेजों को टेलीग्राम पर ईरान समर्थक यूजर्स द्वारा प्रसारित किया गया था। लीक दस्तवाजे में इस्राइली सेना के सैन्य अभ्यास का विश्लेषण है, जो ईरान पर जवाबी हमले की तैयारी जैसा लग रहा है। गौरतलब है कि इस्राइल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव काफी बढ़ा हुआ है। कुछ समय पहले इस्राइल के सीरिया में कथित हमले में ईरान सेना के शीर्ष कमांडर्स की मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए थे। साथ ही बीते दिनों जब इस्राइली हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत हुई थी, तब भी ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों से हमला किया था। ईरान के हमलों पर इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। 

क्या है लीक दस्तावेजों में
लीक दस्तावेजों में से एक का शीर्षक ‘इजरायल: वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी कर रही’ है और इसमें हाल ही में किए गए इस्राइली सैन्य अभ्यास की रूपरेखा दी गई है। इन तैयारियों में कथित तौर पर हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान, खोज और बचाव अभियान, और संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइल प्रणालियों की पुन-स्थापित करना शामिल है। दूसरे दस्तावेज में हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को रणनीतिक स्थानों पर ले जाने के इस्राइली प्रयासों का खुलासा किया गया है। इन लीक दस्तावेजों से पता चलता है कि इस्राइल, ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। 

अमेरिकी सरकार ने शुरू की लीक की जांच
वहीं इन खुफिया दस्तावेजों के लीक ने कथित तौर पर अमेरिकी सरकार के भीतर हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी अधिकारी लीक की गंभीरता से वाकिफ हैं और इसकी जांच की जा रही है। लीक का सटीक स्रोत अज्ञात है, लेकिन शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि ये दस्तावेज़ संभवतः किसी निचले स्तर के अमेरिकी सरकारी कर्मचारी द्वारा लीक किए गए हो सकते हैं। पेंटागन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियां और एफबीआई द्वारा संयुक्त जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी कैसे लीक हुई और क्या और दस्तावेज लीक हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'हमारी स्वतंत्रता को सम्मान दें और यथास्थिति को कमजोर न करें', ताइवान की चीन से अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइपे 20 अक्टूबर 2024। चीन की सेना द्वारा लगातार ताइवान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करते हुए ताइवान की सीमा में घुसपैठ की जा रही है। अब इसे लेकर ताइवान ने चीन से अपील की है और कहा है कि सैन्य बल का उपयोग करके उसे […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही