जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : भाजपा ने की 15 उम्मीदवारों की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 26 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये 15 उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिये। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि रविवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम माधव, केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना आदि उपस्थित थे।

इससे पहले, पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के तीन चरणों के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उस सूची को वापस ले लिया और एक नयी सूची जारी की, जिसमें प्रथम चरण के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

सूची के मुताबिक, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से सैयद वजाहत, इंदरबल से तारिक कीन, डोडा से गजय सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर-नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट, शनगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे पर भारत अलर्ट, जांच के लिए बनाई पहली स्वदेशी आरटी-पीसीआर किट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अगस्त 2024। दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स को लेकर दुनियाभर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भारत में अभी तक मंकीपॉक्स वायरस नहीं पहुंचा है। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान