भारत को कई सालों तक नहीं दिए गए हथियार’, जयशंकर ने एक-एक कर लगाई पश्चिम देशों की क्लास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कैनबरा 10 अक्टूबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय सेना द्वारा रूसी हथियारों के इस्तेमाल का बचाव किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने भारत को हथियारों की आपूर्ति ना किए जाने को लेकर अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। जयशंकर ने इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आगे कहा कि हथियारों की लिस्ट कई कारणों से बढ़ी है। पश्चिमी देश दशकों से भारत को हथियारों की आपूर्ति नहीं कर रहे थे। जयशंकर ने कहा कि भारत को हथियार देने के बजाय पश्चिमी देश पाकिस्तान की सैन्य तानाशाही सरकार को हथियार देते रहे। यही वजह है कि रूस से भारत को हथियार लेने पड़े।

रूस से भारत के अच्छे संबंध

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ हमारे लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। हमारे पास सोवियत और रूसी मूल के हथियारों की पर्याप्त मात्रा है।

यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

जयशंकर ने अपनी समकक्ष पेनी वोंग के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में इसके नतीजों, क्वाड में प्रगति, जी -20 मुद्दों, हमारे त्रिपक्षीय जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ये भी कहा, ‘हम स्पष्ट रूप से यूक्रेन में संघर्ष के खिलाफ रहे हैं। पीएम मोदी ने समरकंद में कहा भी था कि यह युद्ध का युग नहीं है।’

बेंगलुरु में खुलेगा महावाणिज्य दूतावास

जयशंकर ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूतावास खुलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हमने कई क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण खनिज, साइबर, नई और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में काम किया है। इस साल के जून से अब तक मेरे 6 साथियों (केंद्रीय मंत्रियों) ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल ने आज तुमकुर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, बड़ी संख्या में साथ चल रहे कार्यकर्ता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अक्टूबर 2022। राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं राहुल गांधी ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल