बेमौसम बारिश ने फसलों को किया बर्बाद , कृषि मंत्री तोमर बोले- रबी समर्थन मूल्य का एलान जल्द

Indiareporter Live
शेयर करे

सरकार को राज्यों से नुकसानी की आँकलन रिपोर्ट का इंतजार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि देश में बेमौसम बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार को राज्यों से नुकसानी की आकलन रिपोर्ट का इंतजार है। तोमर ने यह भी कहा कि रबी सीजन की फसलों के समर्थन मूल्य का एलान जल्द किया जाएगा।  कृषि मंत्री तोमर ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। नुकसान के सर्वे का काम चल रहा है। कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर हमें राज्यों से रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि किसान मानसून पर निर्भर हैं और मानसून अप्रत्याशित है। सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति की दया पर निर्भर हैं। राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिससे वे किसानों को मुआवजा दे सकते हैं। क्षति की आकलन रिपोर्ट आने के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भी और राशि जारी की जा सकती है। तोमर ने कहा कि रबी फसलों के न्यूनमत समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा जल्द की जाएगी।

रबी की बोआई शुरू, अब तक 7.34 लाख हेक्टेयर में हुई
कृषि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर रबी फसलों खासकर तिलहन व दलहन की बोआई शुरू हो चुकी है। अब तक करीब 7.34 लाख हेक्टेयर में बोआई हो चुकी है। रबी या शीतकालीन फसलों में गेहूं मुख्य उपज है, लेकिन इसकी बोआई के आंकड़े अभी राज्यों से प्राप्त नहीं हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क ने यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं रोकने के दिए संकेत, बोले- अब अमेरिकी सरकार चुकाए स्टार लिंक का बिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। जंग से जर्जर हो चुके यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं ठप हो  सकती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन में अपनी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं लगातार जारी रखने में हाथ खड़े कर दिए […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान