दीपिका ने अनुपम खेर के स्कूल से सीखी थी एक्टिंग, एक्टर ने पठान गर्ल के ऑस्कर में प्रेजेंटर बनने पर दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 मार्च 2023। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं। वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि वे कई स्टार्स को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। इन बड़े स्टार्स में एक नाम दीपिका पादुकोण का भी है। इस बात को कम लोग ही जानते होंगे कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दीपिका पादुकोण अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में तीन महीने अभिनय की बारीकियां सीख चुकी हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस के 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर बनने पर अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री के लिए पोस्ट शेयर कर खुशी प्रकट की है।

अनुपम ने बांधे तारीफों के पूल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा लिया है। एक्ट्रेस 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर बनेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देते हुए और उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं अब अनुपम खेर ने भी दीपिका की एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए उनके लिए एक खास नोट भी लिखा है। अनुपम खेर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जो उनके एक्टिंग स्कूल की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि, ‘डियरेस्ट’। इस साल के ऑस्कर प्रेजेंटर्स में से एक होने पर बधाई! हर बार जब आप सफलता की सीढ़ी पर एक कदम ऊपर चढ़ते हैं, तो हम आपकी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। आपका टीचर होने के नाते मैं हमेशा जानता था कि इस आकाश की सीमा नहीं है, तुम परे जाओगे !! प्यार और आशीर्वाद हमेशा!..पठान को भी बधाई! जय हो’।

फैंस ने बरसाया एक्टर की पोस्ट पर प्यार

अनुपम की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “ओह माय गॉड..कितनी प्यारी है.” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये बहुत प्यारा है.” बता दें कि दीपिका के साथ इस अवॉर्ड में  एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज़, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, ज़ो सलदाना, जेनिफर कॉनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी भी शामिल होंगे. 95वां अकेडमी अवॉर्ड 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था. जिसमें वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

Leave a Reply

Next Post

कई चुनौतियों का सामना कर रही न्यायालय, इसके खिलाफ न्यायिक बिरादरी को एकजुट होना चाहिए: पूर्व चीफ जस्टिस यूयू ललित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मार्च 2023। पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित का न्यायपालिका की आजादी को लेकर बड़ा बयान आया है। कलकत्ता में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चीफ जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि न्यायपालिका ने काफी चुनौतियों का सामना […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा