सदी के अंत तक पिघल सकती है हिंदू कुश हिमालय की 75% बर्फ, करीब दो अरब लोग होंगे प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2025। हिंदू कुश हिमालय की हिमनद (ग्लेशियर) नदियों को पानी देती हैं, जो करीब 2 अरब लोगों की जीवनरेखा हैं। अगर वैश्विक तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है तो वहां की 75 फीसदी बर्फ इस सदी के अंत तक पिघल सकती है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। प्रतिष्ठित जर्नल ‘साइंस’ प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि अगर दुनिया तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस ( जैसा कि 2015 के पेरिस समझौते में तय हुआ था) तक सीमित करती है तो हिमालय और कॉकसस क्षेत्रों की 40-45 फीसदी ग्लेशियर बर्फ बचाई जा सकती है। लेकिन अगर मौजूदा जलवायु नीतियां जारी रहीं और दुनिया 2.7 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुई तो दुनियाभर की केवल 25 फीसदी बर्फ ही बच पाएगी। 

कौन-कौन से क्षेत्र होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित?
यूरोप के आल्प्स, अमेरिका और कनाडा की रॉकी पर्वतमालाएं और आइसलैंड सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन इलाकों की लगभग सारी बर्फ पिघल सकती है। दो डिग्री तापमान वृद्धि पर इनके पास केवल 10-15 फीसदी बर्फ (2020 के स्तर से) रह जाएगी। स्कैंडिनेविया का हाल और भी बुरा होगा। यहां की सारी बर्फ खत्म हो सकती है। अध्ययन में कहा गया है कि अगर हम 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य हासिल कर लें, तो दुनिया भर में 54 फीसदी मौजूदा बर्फ बच सकती है और सबसे संवेदनशील 4 क्षेत्रों में 20-30 फीसदी बर्फ संरक्षित रह सकती है।

ताजिकिस्तान में यूएन का पहला ग्लेशियर सम्मेलन
दुनिया का ध्यान अभी ग्लेशियर पिघलने और इसके असर पर केंद्रित है। इसी को लेकर संयुक्त राष्ट्र का पहला ग्लेशियर सम्मेलन ताजिकिस्तान के दुशांबे में शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जिसमें 50 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। इसमें 30 से अधिक मंत्री या उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे।

एडीबी के उपाध्यक्ष ने क्या कहा
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष यिंगमिंग यांग ने कहा, पिघलते ग्लेशियर करोड़ों लोगों की आजीविका को खतरे में डाल रहे हैं। हमें ग्रीनहाउस गैसों को कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा। साथ ही, सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के लिए फंडिंग जुटाना भी जरूरी है, ताकि वे बाढ़, सूखा और समुद्री जलस्तर बढ़ने जैसे खतरों के लिए तैयार हो सकें।

कैसे हुआ यह अध्ययन?
10 देशों के 21 वैज्ञानिकों ने मिलकर यह अध्ययन किया। उन्होंने 200,000 ग्लेशियरों का डाटा लिया और 8 अलग-अलग ग्लेशियर मॉडल से यह अनुमान लगाया कि अलग-अलग तापमान पर कितनी बर्फ बचेगी। हर मॉडल में यह देखा गया कि ग्लेशियर पहले तेजी से पिघलते हैं। फिर धीमी गति से सदी दर सदी पीछे हटते हैं, भले ही आगे तापमान न बढ़े। अध्ययन के सह-लेखक डॉ. हैरी ज़ेकोलारी कहते हैं, हमारा अध्ययन स्पष्ट दिखाता है कि हर एक डिग्री नहीं, बल्कि हर ‘आधा डिग्री’ भी मायने रखती है। आज जो फैसले हम लेंगे, उनके असर आने वाली कई पीढ़ियों तक दिखाई देंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सूर्यधार रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, एक शख्स पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, नौ गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 30 मई 2025। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं