COVID-19: भारत में कोरोना संक्रमण के 2,685 नए मामले, 33 लोगों की मौत, देशभर में 16 हजार से ज्यादा मरीज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2022। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,685 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,308 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 33 और मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ जहां देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,215 हो गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,572 हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 494 की वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,09,335 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, कोविड-19 मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.13 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

सरोगेसी कानून को सिर्फ परोपकारी बनाए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती, केंद्र सरकार को दिया पक्ष रखने का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2022। बच्चे पैदा करने के विकल्प के रूप में सरोगेसी संबंधी कानून को सिर्फ परोपकारी ही बनाए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता एक महिला व एक पुरुष ने इसे व्यावसायिक भी बनाने की मांग की है ताकि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक