दिल्ली में ओमीक्रॉन की दस्तक, तंजानिया से आए यात्री में वैरिएंट की पुष्टि, लग चुकी हैं कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । दिल्ली में पहला ओमीक्रॉन पॉजिटिव (First Omicron Case in Delhi) मरीज मिला है. जानकारी के अनुसार ये यात्री 2 दिसंबर को तंजानिया (Tanzania) से दिल्ली आया था और उन्हें कोरना वैक्सीने की दोनों डोज लग चुकी है. दोनों डोज वैक्सीन लगने की वजह से उन्हें हल्के लक्ष्ण हैं. मरीज को गले में खराश महसूस हो रही है.  जानकारी के अनुसार, जिस कोरोना संक्रमित मरीज में Omicron वैररिएंट की पुष्टि हुई है उसकी उम्र 37 साल है और वो पुरुष है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 12 संक्रमित मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक मरीज़ की रिपोर्ट में Omicron वैरिएंट पाया गया है.

मंत्री ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है. अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं. 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई, जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है. फाइल रिपोर्ट कल आएगी. हम कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है.इसी के साथ अब देश में अब ओमीक्रॉन के 5 मामले हो गए हैं. इसमें कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, मुंबई में 1 और दिल्ली में 1 मामले शामिल हैं. कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है. दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे. गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमीक्रॉन वैरिएंटी की पुष्टी हुई है. ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था. वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमीक्रॉन से संक्रमित मिला है.

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है 15 संदिग्ध मरीज

अधिकारियों ने बताया है कि इन 15 संदिग्ध मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनमें से 9 कोरोना पॉजिटिव हैं. जबकि बचे हुए 6 के गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हैं. पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को ओमीक्रॉन संक्रमितों के इलाज के लिए रिजर्व किया था.

अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 12 थी. अब ये बढ़कर 15 हो गई है. एलएनजेपी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जो तीन नए मरीज मिले हैं, वो सभी यूके से लौटे हैं. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चीन, बोत्सवाना, न्यूजीलैंड, मॉरिशस, सिंगापुर, जिम्बावे, इजरायल और हॉन्गकॉन्ग को हाई रिस्क देशों कू सूची में रखा है. इसी के साथ इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी है. रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की अनुमति दी जाती है. इसके अलावा बाकि देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा : जन्मदिन पार्टी में जा रहे कोलकाता के दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जमशेदपुर 05 दिसम्बर 2021 । झारखंड के जमशेदपुर के बहरागोड़ा मटियाल के पास सड़क हादसे में कोलकाता के एक दंपति की मौत हो गई है, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना बहरागोड़ा मटियाल के पास गलत दिशा में आ रही 10 […]

You May Like

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार