देरी से कोरोना जांच के कारण मृत्यु की संख्या बढ़ रही

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 नवंबर 2020। कोरोना संक्रमण  के मामले फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सक ,विश्व स्वास्थ्य संगठन ,यूनीसेफ सभी बार -बार आगाह कर रहे हैं कि संक्रमण से बचने के लिए अभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना, दूसरों से  दो गज की सुरक्षित दूरी  रखना,भीड़ से बचना और हाथों की साबुन पानी से सफाई  करना जरूरी है।

राज्य में प्रति सप्ताह डेथ आडिट का रिव्यू किया जााता है जिसमें अधिकांश केस में  मरीज का देर से अस्पताल पहुंचना प्रमुख कारण रहता है। महासमुंद जिले की 47 वर्ष की महिला को 25 अक्टूबर से लक्षण दिखाई दे रहे थे। सर्वे टीम को भी उन्होने नही बताया कि उन्हे लक्षण लग रहे हैं। ज्यादा तबीयत खराब लगने पर 10 नवंबर  को मतलब 15 दिनों के बाद टेस्ट कराया । महिला को अन्य बीमारियां जैसे हृदय की तकलीफ,अल्सर आदि था। 10 नवंबर को टेस्ट में कोरोना पाजिटिव आने पर उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराए लेकिन इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। उसकी और उसके परिजनों की लापरवाही से यह मृत्यु हुई। यदि सर्वेक्षण दल को भी समय पर बताया होता तो पहले ही उपचार मिल जाता और जान बच जाती। स्वास्थ्य विभाग इसीलिए बार- बार अपील कर रहा है कि सर्वेक्षण दल से अपने लक्षण न छुपाएं। समय पर जांच और उपचार से कोरोना ठीक हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में आज रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू ,शादी में 200 लोग ही होंगे शामिल

शेयर करेप्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में सहमति बनी मास्क के बिना किसी को नहीं दिया जाएगा शादी समारोह में प्रवेश इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 21 नवंबर 2020। राजधानी में बाजार रात 8 बजे से ही बंद हो जाएंगे, लेकिन शराब की दुकानें रात 10 बजे […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार