अब बिचौलियों और धान का भंडारण करने वालों को खानी होगी जेल की हवा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। रोजना हजारों टन धान सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन की निगरानी टीम रोजाना सैकड़ों क्विंटल धान जब्त कर रही है। हालात को देखते हुए जिला कलेक्टर ने निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एक नया आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को फिर लिखा पत्र : छत्तीसगढ़ में 2500 रूपए प्रति क्विंटल दर पर धान खरीदने और 32 लाख मेट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लेने का पुनः किया आग्रह

जारी आदेश के अनुसार अब धान की तस्करी और भंडारण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है। बता दें कि लगातार बिचौलियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने सोमवार को ओडिशा और झारखंड सीमा पर चेकपोस्ट लगाकर 4 प्रकरणों में दो हजार क्विंटल धान जब्त किया है। साथ ही दो हजार नए बारदाना भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

धान तस्करी कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने उठाए सवाल, कहा- किसानों को बेईमान समझकर उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई

शेयर करेरायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में धान तस्करी पर हो रही कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि बॉर्डर में जितना धान रोकना है रोकिए, लेकिन किसानों को इतना बेईमान मत समझिए कि उनके धान को रोककर उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए. […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस