मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर बाबू ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल, एसडीएम बोले- निलंबन की होगी कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कुनकुरी : जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील कार्यालय में दो लोगों की मृत्यु प्रमाणपत्र के नाम पर 500-500 रूपए की रिश्वत लेते हुए लिपिक कैमरे में कैद हुआ है. रिश्वत लेते हुए लिपिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी एसडीएम को लगने के बाद निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है.

कुनकुरी में तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ाए गए बाबू का नाम नेहरू लाल सोनी है, दो व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम से पांच-पांच सौ रूपये के नोट लेते हुए कैमरे में दिखाई दे रहा है. उसमें ये भी कहता सुनाई दे रहा है कि अभी जीतना लेकर आए हो उतना दे दो, बाकी बाद में दे देना.

कंडारो का रहना वाला पीड़ित रामकरण ने अपनी विधवा बहन कोन्दी बाई और मां जुड़ही बाई का प्रमाणपत्र के लिए वकील के माध्यम से तहसील कार्यालय में आवेदन किया था. जिसके लिए लिपिक ने उससे पैसों की मांग की गई. प्रार्थी ने तहसील कार्यालय जाकर जैसे ही बहन और मां का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचा उससे बाबू नेहरूलाल सोनी ने पैसों की मांग की अगर रुपए नहीं दिए तो काम नहीं होने की बात लिपिक ने कही थी.

इस संबंध में आरोपी बाबू नेहरुलाल सोनी का कहना है कि उसे षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. मैंने कलेक्टर को पूरी जानकारी दे दी है. जबकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पैसे लेते दिखाई दे रहा है.

वहीं कुनकुरी एसडीएम रवि राही बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. अधिकारी से बात हुई है. शीघ्र ही निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. अब देखना यह होगा कि इस मामले में कब तक कोई कार्रवाई की जाती है. निलंबन की बात तो कही गई, लेकिन निलंबन होता है या नहीं ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

Leave a Reply

Next Post

गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार मामला : जूनियर डॉक्टर के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

शेयर करेअब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिए जांच के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर : आंबेडकर अस्पताल में गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जांच के निर्देश दिए हैं. सिंहदेव ने अधिकारियों से कहा कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए. दरअसल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां