फांसी पर लटके मिले दंपती और डेढ़ साल की बच्ची, पुलिस ने बताया आत्महत्या

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंपती और उनकी डेढ़ वर्ष की बच्ची घर में फांसी पर लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि बच्ची को फांसी पर लटकाने के बाद दंपती ने अपनी जान दे दी।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरकी गांव में अशोक कुमार रात्रे (28 वर्ष) और उसकी पत्नी रागिनी रात्रे ने डेढ़ वर्ष की बच्ची एशि को फांसी पर लटका दिया। बाद में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक कुमार रात्रे एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ सिरकी गांव में रहता था। आज सुबह जब परिवार देर तक नहीं उठा तब पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका से खिड़की से झांककर भीतर देखा। तब पड़ोसियों ने देखा कि अशोक और उसकी बच्ची एक कमरे में तथा उसकी पत्नी दूसरे कमरे में फांसी पर लटक रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना दीपका थाने को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के बाद दंपती ने बच्ची को फांसी पर लटकाया तथा बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

स्‍किन बनेगी टाइट और ग्‍लोइंग, गर्मियों में लगाएं फूलों से बने ये 3 फेस पैक

शेयर करे आपको मार्केट में कई ऐसे स्‍किन केयर प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे, जिनमें फूलों का अर्क और तेल मिला होगा। 5,000 साल पहले तक आयुर्वेद में फूलों का उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे फूल औषधीय पौधों की तरह त्वचा और शरीर की परेशानियों को दूर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर