उच्च शिक्षा की चुनौती के लिए प्राध्यापक तैयार रहें- गृह मंत्री : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ऑनलाईन फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का समापन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 31 जुलाई 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि उच्च शिक्षा में आने वाली चुनौतियों के लिए प्राध्यापक खुद को तैयार करें और विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दें। श्री साहू आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाईन फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रम के समापन अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन अवधि में अनेक रचनात्मक ऑनलाईन गतिविधियां आयोजित की गई हैं। यह प्रसन्नता का विषय है। 10 दिवसों के दौरान जहां 400 से अधिक प्राध्यापकों को ऑनलाईन शिक्षण के नवीनतम तरीकों से अवगत कराया गया वही रिसर्च प्रोजेक्ट एवं फेलोशिप कैसे हासिल करें इस बात की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग और शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 10 दिवसीय ऑनलाईन फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी प्राध्यापकों को टेस्ट परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामना दी। 

गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि उच्च शिक्षा में आने वाले परिवर्तनों के लिए स्वयं को तथा विद्यार्थियों को तैयार करना होगा। पुरानी तथा नये पीढ़ी के प्राध्यापकों दोनोें के लिये यह चुनौती का अवसर है। हमें चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उसे उपलब्धियों में बदलना होगा। उन्होंने दुर्ग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव डॉ. सी. एल. देवांगन तथा साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए इसी तरह के रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करते रहें। 

दुर्ग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्ग विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 400 से अधिक प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कारण परंपरागत चाक और डस्टर वाली कक्षाओं के संचालन में कठिनाई आ रही है। कोरोनो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थाएंे बंद है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के हित में ऑनलाईन शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने सी. जी. स्कूल डॉट इन पोर्टल पर हजारो वीडियो, ऑडियो लेक्चर्स तैयार कर अपलोड किये है। इन्हें विद्यार्थी कभी भी, कही भी देख सकते हैं। प्राध्यापकों ने दुर्ग विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर लगभग 1500 से ज्यादा वीडियो लेक्चर बनाकर अपलोड किये हैं।

Leave a Reply

Next Post

समूूह की महिलाओं ने तैयार की फैंसी और ईको फ्रेंडली राखियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 जुलाई 2020। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक आर्थिक जीवन में बदलाव आ रहा है। कोण्डागांव जिले के ग्राम सलना की स्व समूह की महिलाएं फैंसी एवं ईको फ्रेंडली राखी निर्माण सहित अन्य पारंपरिक गतिविधियांे से जुड़कर आत्मनिर्भरता की […]

You May Like

ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े