सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, ये मेट्रों स्टेशन बंद; जाम से परेशान लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग की। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

आईटीओ मेट्रो स्टेशन को किया बंद
वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद कर दिया। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली घर जाने वाले और खरीदारी के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए। 

आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है। उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है। 

शहजाद पूनावाला ने ‘आप’ पर बोला हमला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मैं आप के अलग-अलग नेताओं का वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं एक विचार हैं तो ये विचार नहीं ये राजनीति का दुराचार है और राजनीति में दुष्प्रचार है। इसमें विचार ये है कि वे करेंगे जमके भ्रष्टाचार और कोर्ट की कार्रवाई होगी तो हम अत्याचार-अत्याचार चिल्लाएंगे, खेलेंगे विक्टिम कार्ड। मैं आप नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कोर्ट लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है? आज इनके विचार बदल गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऋतुराज की कप्तानी में सीएसके करेगा नए दौर की शुरुआत, आरसीबी के सामने चेपॉक का किला भेदने की चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2024। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत आज शाम गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच से होगी। यह सीजन कई मायनों में अलग होगा क्योंकि इस बार महेंद्र सिंह धोनी और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल