सीसीएल सीएमडी निलेन्दुम कुमार सिंह ने गांधीनगर में किया ध्वजारोहण

Indiareporter Live
शेयर करे

सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची/ झारखंड, 15 अगस्त 2026। सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम के साथ मनाया गया. सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी स्थित महात्माP गांधी क्रीड़ागन में ध्वलजारोहण किया एवं सलामी दी. इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सर्तकता अधिकारी पंकज कुमार, सीआईएसएफ की डीआईजी अनुराधा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिकसंघों के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे. सीएमडी सिंह ने अवसर विशेष पर सुरक्षा बलों एवं विद्यार्थियों के परेडों का निरीक्षण भी किया।

सीएमडी, सीसीएल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और वीर शहीदों के अतुल्यज पराक्रम को नमन किया। अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि यह दिन केवल आज़ादी का प्रतीक नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्र के निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सीसीएल न केवल भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, बल्कि नए भारत के निर्माण और झारखंड के औद्योगिक विकास में भी अहम योगदान दे रहा है।

सीएमडी, सीसीएल सिंह ने कंपनी के उपल्बधियों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले साल सीसीएल ने उत्पादन और प्रेषण में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, 5,400 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ (PBT) अर्जित किया और 96% ग्रेड कंफर्मिटी दर्ज की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024–25 में 245 हेक्टेयर वृक्षारोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई, वहीं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 20 मेगावाट (पिपरवार) और 4 मेगावाट (गिरिडीह) संयंत्र से उल्लेखनीय उत्पादन हो रहा है. अपने संबोधन में भविष्य की परियोजनाएं पर उन्होंने कहा कि सीसीएल में KBP ओसीपी का संचालन प्रारंभ हो चुका है, चंद्रगुप्ता ओसीपी जल्द शुरू होगी तथा आने वाले वर्षों में 14.5 एमटी क्षमता की 5 नई वाशरियां लगाई जाएंगी. न्यू कथारा कोकिंग कोल वाशरी को कोल इंडिया की पहली BOO परियोजना बताया, जिस पर 380 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

पर्यावरण एवं सतत विकास की दिशा में सीसीएल ने ‘Highwall Mining’ तकनीक, मियावाकी पद्धति से पौधारोपण, ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम, फॉग कैनन, और इको-फ्रेंडली कोल हैंडलिंग प्लांट जैसी पहलें अपनाई हैं। साथ ही खदान जल से 2.4 लाख लोगों को पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिल रही है. सीएमडी ने सीसीएल के शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘नन्हा सा दिल’ योजना से 45,000 बच्चों की हृदय जांच होगी और 500 बच्चों की निःशुल्क सर्जरी होगी. डिजिटल-विद्या, स्टेट लाइब्रेरी, मध्याह्न भोजन रसोई, महिला स्वरोजगार, वृद्धाश्रम, और आश्रय गृह जैसी सीसीएल की पहलों ने हजारों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है. सीसीएल के खेल अकादमी कैडेट्स (JSSPS) ने 1,800 से अधिक पदक जीते हैं, जिनमें 15 अंतर्राष्ट्रीय पदक शामिल हैं. कोल इंडिया रांची मैराथन और माइनिंग टूरिज्म को झारखंड की नई पहचान के रूप में सराहा गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएवी, गांधीनगर, केन्द्री य विद्यालय एवं ज्ञानोदय स्कू.ल के विद्यार्थियों ने देश-भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तु ती दी, जिसे उपस्थित सभी ने खूब सराहा. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीसीएल के आधिकारिक यूट्यूब चैनेल से किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कर्मी जुड़े रहे। “कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, निदेशकगण, सीवीओ एवं अन्य अतिथियों ने तीन रंगों वाले गुब्बारे उड़ाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।”

Leave a Reply

Next Post

एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग

शेयर करेलालकिले से पीएम मोदी ने की 5 बड़ी घोषणाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 मिनट में देश के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही पीएम मोदी ने कई योनजाओं का ऐलान किया है। इस भाषण […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार