17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 10 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के 17 जिलों के 82 हितग्राहियों के संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का पंजीयन पूरा किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 34 हितग्राही छिंदवाड़ा जिले के हैं। डिजिटल तकनीक के जरिए पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।जिला स्तर पर देखें तो हरदा में 10 और सिंगरौली में छह हितग्राहियों के दस्तावेजों का पंजीयन पूरा हुआ। डिंडोरी, मंडला और रायसेन में पांच-पांच, जबकि अनूपपुर, उमरिया और नरसिंहपुर में तीन-तीन हितग्राहियों को इसका लाभ मिला। अशोकनगर, आलीराजपुर, कटनी, ग्वालियर, बालाघाट, श्योपुर, सागर और सीधी में एक-एक हितग्राही के दस्तावेजों का पंजीयन पूरा किया गया।

संपत्ति के अधिकार के साथ ऋण लेने में भी मिलेगी मदद
स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों और भूखंडों का ड्रोन तकनीक से सर्वेक्षण कर संपत्ति संबंधी अभिलेख तैयार किए जाते हैं। इसके आधार पर पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज दिए जाते हैं। इन दस्तावेजों से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण मिलता है। साथ ही, बैंक ऋण सहित अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में भी मदद मिल सकती है। 

सारा ऐप से पंजीयन, संपदा 2.0 से सत्यापन
डिजिटल प्रक्रिया का प्रदर्शन छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत जमुनिया कला में आयोजित जनविश्वास शिविर में किया गया। यहां पटवारी सुनील गागड़े ने ‘सारा ऐप’ के माध्यम से संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद ‘संपदा 2.0’ के जरिए ऑनलाइन सत्यापन किया गया। योजना के तहत संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप देने के साथ पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया को सुगम व पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को संपत्ति के अधिकार से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 10 अक्टूबर 2026। नियमों का पालन नहीं करने वाले मध्यप्रदेश के 65 अस्पतालों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। दीनदयाल स्वास्थ्य सुरक्षा परिषद की  कमेटी की बैठक में आयुष्मान हितग्राहियों को निर्धारित अवधि से लाभ नहीं देने और अनिवार्य NABH (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत