वायुसेना को मिली बड़ी सफलता, पहली बार रात में सुपर हरक्यूलिस विमान की कारगिल में कराई सफल लैंडिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 जनवरी 2024। भारतीय वायुसेना को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल वायुसेना ने अपने सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान को रात के समय कारगिल हवाई पट्टी पर उतारने में सफलता हासिल की है। इस दौरान वायुसेना के गरुड़ कमांडोज को भी सुपर हरक्यूलिस विमान में बिठाकर कारगिल भेजा गया। यह कमांडोज की ट्रेनिंग का भी हिस्सा था कि कैसे आपात स्थिति में उनकी जल्द से जल्द मोर्चे पर तैनाती की जा सकती है। गरुड़ कमांडो फोर्स, वायुसेना की स्पेशल फोर्स है। वायुसेना ने लैंडिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

ऊंचाई वाले मुश्किल हालात में एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहती है। ऐसे में कारगिल जैसे ऊंचे पहाड़ों वाले इलाके में सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग एक बड़ी सफलता है। इससे पहले वायुसेना के पायलटों ने उत्तराखंड में धारासू में सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग कराई थी। खास बात ये है कि ये लैंडिंग एक चुनौतीपूर्ण मौसम में कराई गई थी। धारासू में जहां लैंडिंग कराई गई, वह 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जगह है। अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा बनाया गया सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान एक ट्रांसपोर्ट विमान है, जो वायुसेना की 12वीं फ्लीट का हिस्सा है। इन्हें साल 2011 में वायुसेना में शामिल किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

बंधकों की रिहाई के लिए तेल अवीव में प्रदर्शन, नेतन्याहू सरकार को हटाने की मांग, अब तक 23,861 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेल अवीव 07 जनवरी 2024। इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 23 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल के कई नागरिकों को बंधक बना रखा है। जिनकी रिहाई के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस