सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 देहरादून, 17 नवंबर 2026। उत्तराखंड में आज सुबह हुए भीषण बस हादसे को लेकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त किया है। तीनों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसों में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और हादसों से प्रभावित लोगों व उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गूलर बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। वहीं, राहुल गांधी ने टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए दो सड़क हादसों में लोगों की मौत और कई के घायल होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस

शेयर करेदिन में पानी चढ़ेगा पहाड़ पर, शाम को इसी से बनेगी बिजली इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 17 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बिजली बनाने का एक अनूठा मॉडल आकार ले रहा है। यहां दिन में जब बिजली की मांग कम होगी और सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस