5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 02 अगस्त 2026। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक महिला का कंकाल जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता महिला का कंकाल घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त को थाना भोरमदेव में अपनी पत्नी चैती बाई बैगा (28) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों की नजर घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में स्थित एक सेन्हा पेड़ पर पड़ी, जहां पेड़ की डाली से महिला की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ था। आसपास तलाश करने पर पेड़ के नीचे और झाड़ियों में मानव खोपड़ी, पसलियां, पैर की हड्डियां और अन्य अवशेष बिखरे मिले।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्य एकत्र किए गए। परिजनों ने मौके पर मिली चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर मृतका की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शव कई दिनों तक जंगल में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर अलग-अलग स्थानों तक खींच दिया होगा। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Next Post

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत

शेयर करेबीएसपी से 100 करोड़ रुपये की हर महीने संगठित चोरी में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार समेत 17वीं गिरफ्तारी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने देश के सबसे बड़े औद्योगिक तीर्थ भिलाई इस्पात संयंत्र में संगठित तरीके से हो रही लोहा चोरी […]

You May Like

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे