कनटेनमेंट जोन में फंसे कर्मचारियों को संबंधित अवधि के वेतन का हो भुगतान- कामरेड हरिद्वार सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 05 सितंबर 2020। कोविड-19 का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। एसईसीएल के कई क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए जाने पर उस व्यक्ति के आसपास के इलाके को राज्य शासन द्वारा कंटेनमेंट जोन बना दिया जा रहा है और वहां निवासरत लोगों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया जा रहा है। जिस कारण उस कंटेनमेंट जोन में निवासरत कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे हैं। एसईसीएल के कुछ क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन में फंसे कर्मचारियों को संबंधित अवधि का वेतन भुगतान किया जा रहा है लेकिन कुछ क्षेत्रों में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के दिशानिर्देश की आवश्यकता बताकर कंटेनमेंट जोन में फंसे कर्मचारियों को संबंधित अवधि का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

एसकेएमएम (एटक) के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने कंटेनमेंट जोन में फंसे कर्मचारियों को संबंधित अवधि का वेतन भुगतान करने की मांग की है जिस बावत उन्होंने सीएमडी, एसईसीएल, डीपी एसईसीएल, जीएम(पी/ए) एवं समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधक को पत्र भी लिखा है।

एसकेएमएम (एटक) के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह का कहना है कि कर्मचारी ड्यूटी जाने को तैयार हैं लेकिन कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए जाने पर राज्य शासन द्वारा उस क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन बना देने के कारण कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे हैं। इसमें कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है इसीलिए उस अवधि का उन्हें वेतन मिलना चाहिए। यदि प्रबंधन वेतन देने से इंकार करता है तो कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पहुंचने की व्यवस्था करे।

Leave a Reply

Next Post

पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों को डैशबोर्ड पोर्टल पर किया जाएगा एन्ट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 05 सितंबर 2020। शासन के निर्देश अनुसार पोषण माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को जनआंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल www.poshanabhiyaan.gov.in पर संबंधित विभागों द्वारा प्रतिदिन एन्ट्री किया जाएगा। इसके लिए विभागवार आईडी और पासवर्ड दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल