सांप्रदायिक हिंसा पर बोले महाराष्ट्र के सीएम- किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 जून 2023। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़प की कई घटनाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। शिंदे ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, “ कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष एक ही बात दोहराता है… टीपू सुल्तान और औरंगजेब की बात करते हैं, उनके फोटो, बैनर निकालते हैं। शिंदे ने कहा, “हम महाराष्ट्र में इसकी अनुमति नहीं देंगे। यह छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र है…उनकी प्रेरणा और आदर्शों पर हमारी सरकार काम कर रही है। इसलिए, कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगी।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की।

शिंदे यहां पार्टी की एक बैठक में भी शामिल हुए, जिसमें 11 राज्यों के पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बैठक यहां हुई क्योंकि ऐसा पार्टी के इतिहास में पहली बार हो रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे को महाराष्ट्र सरकार से चार प्रमुख मंत्रियों को हटाने के लिए कहा था। इस बाबत पूछने पर शिंदे ने कहा, “मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता।” उन्होंने कहा कि जब कीचड़ में पत्थर फेंका जाता है, तो क्या होता है?”

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीम पर दोहरी मार, फाइनल में हार के बाद आईसीसी ने पूरी मैच फीस काटी, गिल पर भारी जुर्माना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए टीम इंडिया की पूरी मैच फीस काट ली है। सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां