‘दोनों पिच पर घूमे..’, फाइनल की पिच पर कैफ ने किया बड़ा खुलासा, रोहित-द्रविड़ पर फोड़ा हार का ठीकरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2024। वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम को फाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब पूर्व गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने फाइनल की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिग्गज ने बताया कि उन्होंने पिच का रंग बदलते देखा था। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर विश्व कप में मिली हार का ठीकरा फोड़ा। मोहम्मद कैफ ने बताया कि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। कप्तान और कोच ने पिच को इतना स्लो बना दिया कि यह खुद पर ही भारी पड़ गया। भारत की मेजबानी में खेले गए विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने फाइनल से पहले सभी मुकाबले जीते थे। हालांकि, टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

रोहित-द्रविड़ पर कैफ ने किया बड़ा खुलासा
कैफ ने कहा, “मैं वहां तीन दिन था, हमने काफी सारे लाइव शो किए वहां से…रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ दोनों शाम को आए ,पिच पर घूमे, कैसी पिच है… आधा घंटा वहां खड़े हैं, एक घंटा वहां खड़े हैं। एक दिन वहां हो गया। दूसरे दिन फिर आए घूम रहे हैं…वहीं अपडाउन कर रहे हैं…एक घंटा वहां बातचीत कर रहे हैं…कैसे क्या है..ये तीन दिन लगातार हुआ है।”

‘मैंने पिच का रंग बदलते देखा’
भारत के लिए 125 वनडे मैच खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि भारत ने घरेलू जमीन का फायदा उठाने के लिए पिच को इतना धीमा करा दिया कि यह दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया। कैफ ने आगे कहा, “मैंने पिच का रंग बदलते हुए देखा है… मैं ये जो नीला पहनकर आया हूं ना वो तीन दिन बाद पीला दिखेगा… ऐसा रंग बदलते हुए देखा है मैंने….कोई पानी नहीं, कोई घास नहीं… उनको धीमा पिच दो भाई… ये सच्ची बात है चाहे लोग ना मानें… मैं एक कमेंटेटर के रूप में बोल रहा हूं। कमिंस है..स्टार्क है उनके पास तेज गेंदबाजी है तो इनको ना स्लो पिच दो और वहां गलती हुई, 100 प्रतिशत।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान में टीटीपी के 5-6 हजार आतंकी मौजूद, पाकिस्तानी राजदूत बोले- वो सरेंडर करने को तैयार नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 17 मार्च 2024। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि खूंखार आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी कि टीटीपी के पांच से छह हजार आतंकी अफगानिस्तान में मौजूद हैं। ये दावा किया है अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत आसिफ दुर्रानी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक