राउत का आरोप : नवनीत राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते, युसूफ लकड़ावाला से लिया था 80 लाख का कर्ज, महाराष्ट्र के घटनाक्रम का दाऊद कनेक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अप्रैल 2022। हनुमान चालीसा व अन्य मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र की गर्म सियासत में एक और धमाका हुआ है। शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते थे। राणा ने दाउद के गुर्गे युसूफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये कर्ज लिया था। राउत ने कहा कि जेल में बंद रहते हुए लकड़ावाला की मौत हो चुकी है। उसे ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उसके ‘डी’ गैंग से रिश्ते थे। 

राणा को कोई बचा रहा?
शिवसेना नेता राउत ने आरोप लगाया कि ईडी ने लकड़ावाला के लेन-देन की जांच की थी, लेकिन नवनीत राणा से संबंधित मामलों को छोड़ दिया गया। ईडी राणा से कब पूछताछ करेगा? कोई उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि  महाराष्ट्र में हाल में हुई घटनाओं का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था। राणा दंपती ने शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया था। बाद में उन्होंने अपनी योजना बदल दी थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ देशद्रोह समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नवनीत राणा ने इसके बाद आरोप लगाया था कि दलित वर्ग से होने की वजह से पुलिस ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया।

संसदीय विशेषाधिकार समिति में उठा राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा
वहीं, लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के एक सदस्य ने मंगलवार को हुई बैठक में नवनीत राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सदस्य ने बताया कि समिति सदस्यों ने नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर नाखुशी व्यक्त की। यह बैठक दिल्ली में हुई थी और भाजपा के सदस्यों ने भी गिरफ्तारी के दौरान राणा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। एक भाजपा सदस्य ने कहा कि यह गिरफ्तारी निंदनीय है, समिति को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

RCB vs RR 2022: IPL में अनूठा रिकॉर्ड, रियान पराग ने की एडम गिलक्रिस्ट और जैक्स कालिस की बराबरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, जिन्होंने 31 गेंद पर नॉटआउट 56 रनों की पारी खेली, इस […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन