जानी मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन, सुपरस्टार्स संग किया था काम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2021। बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का बुधवार को निधन हो गया । वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘आग के शोले’,  ‘बेवफा सनम’ से लेकर जी टीवी के हॉरर सीरीज में काम किया है। 

श्रीप्रदा ने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म ‘बटवारा’ में भी काम किया था। साथ ही  उन्होंने ‘ए नाइटमेयर एट एल्म स्ट्रीट’ के हिंदी वर्जन खूनी मुर्दा में दीपक पराशर और जावेद खान के साथ किया था। श्रीप्रदा हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी में कम से कम 68 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इसके अलावा उन्हें कई टीवी शो में भी देखा गया है। 

एक्ट्रेस श्रीप्रदा का हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी में है  बड़ा नाम

एक्ट्रेस श्रीप्रदा के निधन के बाद ई-टाइम्स से बात करते हुए CINTAA के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से बॉलीवुड की कई कीमती लोगों की जान ले ली है। श्रीपदा का जाना हमारे फ्रैटरनिटी के लिए बहुत दुख की बात है। वह हमारे फ्रैटरनिटी की सीनियर मेंबर थीं। श्रीपदा का हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी में एक बड़ा नाम है।

श्रीप्रदा से पहले इन सितारों का भी हुआ कोरोना से निधन

श्रीप्रदा के निधन से पहले बॉलीवुड और मराठी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का 47 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 52 साल के अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल, जिन्हें पाप, मर्डर 2, द गाजी अटैक जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था कोविड-19 जटिलताओं के कारण 1 मई को निधन हो गया।

Leave a Reply

Next Post

महामारी की मार: कोरोना ने बदल दी 16 साल पुरानी नीति, भारत ने अब तक 40 देशों से ली मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2021। महामारी कोरोना वायरस पिछले एक साल से भारत में तबाही मचा रहा है। देश में पिछले कई दिनों से साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। महामारी के तांडव के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस