अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान बोले- ‘बॉर्डर 2’ देखूंगा, वीडियो पर सुनील शेट्टी समेत इन सेलेब्स ने किए कमेंट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 जनवरी 2026। बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं। देश ही नहीं विदेश के लोग भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उन्हीं लोगों में अफगानिस्तान टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने खास तरीके से वादा किया है कि वह ‘बॉर्डर 2’ जरूर देखेंगे। इस तरह से वह फिल्म देखने के वायरल ट्रेंड में भी शामिल हो गए हैं।

राशिद खान के वीडियो में क्या है?
राशिद खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह रोड के किनारे खड़े हैं। वह मुस्करा रहे हैं और भुट्टा भून रहे हैं। वीडियो में ‘बॉर्डर 2’ का गाना बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं क्या होता है जब मैं इसे पोस्ट कर रहा हूं।

सेलेब्स ने किए कमेंट
इस वीडियो पर फिल्म के अभिनेता अहान शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘आपको बहुत सारा प्यार भाई।’ वरुण धवन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा ‘हां भाई।’ अहान शेट्टी के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘ये हुई ना बात।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘भारतीय और अफगानी भाई-भाई।

केएल राहुल ने शेयर की पोस्ट
राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने फिल्म के वायरल ट्रेंड को फॉलो किया है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह खुद नजर आए थे। वह अहान शेट्टी के बहनोई हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिंहपुरा इलाके में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग; सर्च ऑपरेशन तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 22 जनवरी 2026। जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच एक ताजा मुठभेड़ की खबर है।  फिलहाल, मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सुरक्षाबल आतंकवादियों को पकड़ने या उनका […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग