भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मानः मंत्री डॉ डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री साहू समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसनी में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज जागरूक समाज है। खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्न उपजाते हैं। सबकी भूख मिटाते हैं। उनकी नजर में किसान किसी भगवान से कम नहीं है। किसानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का महत्व जानती है। इसलिए उनके स्वाभिमान और सम्मान का हमेशा ख्याल रखती है।

मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक कीमत में धान की खरीदी की जा रही है। कोविड के समय किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से धान का अंतर राशि दी गई, जिससे छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि 36 में से 24 वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। आने वाले दिनों में शेष वादों को भी पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रामवनगमन पथ को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल की जा रही है। शिक्षाकर्मियों का संविलयन करने के साथ नई भर्तियां की जा रही है। पुलिस और कालेज में प्राध्यापकों भर्ती की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंदशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,कोमल साहू, वतन चंद्राकर सहित साहू समाज के लोग उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

'पंख अभियान' की शुरुआत कर CM ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बोले- मैं नरपिशाचों को समाप्त करके ही चैन की सांस लूंगा

शेयर करेबालिका दिवस पर एमपी में पंख अभियान की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समझाया पंख का मतलब P-प्रोटेक्शन, A-अवेयरनेस, N- न्यूट्रीशन, K- नॉलेज और H- हेल्थ शिवराज ने कहा, नरपिचाशों को खत्म कर मैं चैन की सांस लूंगा इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 जनवरी 2021। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार