सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को दबोचा, हथियार और गोलाबारी का सामान बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 18 नवंबर 2024। सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के पुलवामा और बारामुला जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी और एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के त्राल में एक लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोलाबारी का सामान बरामद किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी पर पुलिस ,सेना और सीआरपीएफ ने मिलकर त्राल के पिंगलिश गांव में आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान इर्शाद अहमद चौपान के रूप में हुई है, जो लुरगाम त्राल का निवासी है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक पिस्टल, 18 गोलियां और दो मैगजिन बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि चौपान दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने 24 अक्तूबर को एक गैर-स्थानीय मजदूर शुभम कुमार पर गोलीबारी कर उसे घायल करने के मामले में भी संलिप्तता जताई थी। एक अन्य अभियान में रविवार को बारामुला जिले से एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। शौकत अहमद भट जो कश्मीर के कुलगाम जिले का निवासी है, जो रविवार को बारामुला जिले के जानबाजपोरा-बिनेर रोड से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, भट के पास से एक एके राइफल, एक मैगजिन और कुछ गोलियां बरामद की गई। भट पिछले सप्ताह कुलगाम के नगेनाद गांव से लापता हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में बिगड़ते हालात पर केंद्र की नजर, गृह मंत्रालय ने पुलिस बल की 50 और कंपनियां भेजने का लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 18 नवंबर 2024। मणिपुर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्क है और पूरे हालात पर निगाह बनाए हुए है। अब खबर आई है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में केंद्रीय पुलिस बल की 50 अतिरिक्त कंपनियां भेजने […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल