हथियार, गोला बारूद समेत 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव पकड़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2022। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने हथियार, गोला-बारूद और 300 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलो नशीले पदार्थ ले जा रही दस चालक दल वाली एक पाकिस्तानी नाव को सोमवार सुबह तड़के गुजरात तट पर रोक दिया। गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) से मिले इनपुट के आधार पर तटरक्षक बल ने 25 और 26 दिसंबर की रात को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) क्षेत्र में निगरानी के लिए तेज गश्ती जहाज ‘आईसीजीएस अरिंजय’ को तैनात किया है। 

आईसीजी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुबह तड़के पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली अल सोहेली नाम की एक नाव भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी। आईसीजी नाव के ललकारने के बावजूद पाकिस्तानी नाव के चालक दल टालमटोल करते रहे। इसके बाद आईसीजी ने उन्हें चेतावनी देने के लिए गोलियां भी दागीं लेकिन वे रुके नहीं। इसके बाद आईसीजी के जवान ने पाकिस्तानी नाव को रोका और चालक दल समेत पूछताछ के लिए ओखा बंदरगाह ले गए। बीते 18 महीनों में गुजरात एटीएस और आईसीजी का यह सातवां संयुक्त अभियान है। जबकि ड्रग्स के साथ हथियार और गोलाबारूद पहली बार जब्त किए गए। इस दौरान कुल 1930 करोड़ रुपये कीमत के 346 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। वहीं 44 पाकिस्तानी और सात ईरानी क्रू को पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Next Post

सोमवार को 'दृश्यम 2' से आगे निकली 'सर्कस', ऐसा रहा जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' का हाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 दिसंबर 2022। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से सोमवार का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। इस दिन सिनेमाघरों में लगी फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’, ‘सर्कस’ और ‘दृश्यम 2’ में से कुल मिलाकर सिर्फ जेम्स कैमरून की फिल्म ने ही अच्छा […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल