कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आठ जून को, लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 जून 2024। कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता पद संभालने के मसले पर भी विचार होगा। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक बुलाई है। पार्टी के अंदर एक वर्ग चाहता है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालें। यह मुद्दा कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में उठाए जाने की संभावना है। 

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2019 की अपेक्षा इस बार कांग्रेस की सीटों की संख्या 52 से बढ़कर 99 हो गई है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद पांच जून को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष खरगे के आवास पर बैठक की थी, जिसमें अगली सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। 

एनडीए के घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना
4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने पांच जून को बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात हुई। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

इस बीच, सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे हो सकता है। हालांकि, समारोह की तारीख की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बार 240 सीटों पर सिमटी भाजपा
एनडीए की बैठक के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आठ जून को होगा। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम हैं। वहीं, भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता, चंद्रबाबू -नीतीश की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जून 2024। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 10 […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर