जामा मस्जिद के सामने कराया जा रहा पुलिस चौकी का निर्माण, वैदिक मंत्रों के साथ हुआ भूमि पूजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

संभल 28 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के पास हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस मामले के बाद अब जामा मस्जिद के पास एक पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को इस निर्माण के लिए पहले जमीन की खुदाई की गई और शनिवार सुबह भूमि पूजन का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र की उपस्थिति में पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया।

‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा नाम 
बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के पास हुए बवाल के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित एक खाली मैदान में बनाई जा रही है। शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जमीन की पैमाइश की और नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई का काम शुरू किया। संभल के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस पुलिस चौकी का नाम ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’ रखा जा सकता है।

ऐतिहासिक धरोहरों के सम्मान में प्रस्तावित किया गया नाम 
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि इस नाम को क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के सम्मान में प्रस्तावित किया गया है। यह चौकी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और पुलिस चौकी का निर्माण भी इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। इस बीच, कुछ लोगों ने जमीन पर अपनी पुश्तैनी संपत्ति होने का दावा किया। हालांकि, प्रशासन ने इस दावे को खारिज कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है, वह जामा मस्जिद के नाम वक्फ भूमि में आती है और यहां पर निर्माण करना पूरी तरह से कानूनी है।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय, पिता के सामने पूरे किए 100 रन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेलबर्न 28 दिसंबर 2024। नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग