यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने बयान से दिए युद्ध विराम के संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 30 नवंबर 2025। रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस बीच एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करने रविवार को अमेरिका पहुंच गया है। यह प्रतिनिधिमंडल फ्लोरिडा में रूस के साथ युद्ध विराम की योजना पर अमेरिकी नेताओं से चर्चा करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस बैठक में शामिल रहेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी संकेत दिए हैं कि वे भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- युद्ध का गरिमापूर्ण अंत संभव
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक बयान में कहा कि युद्ध का गरिमापूर्ण अंत संभव है क्योंकि अमेरिका एक रचनात्मक दृष्टिकोण दिखा रहा है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल को आज शाम तक (स्थानीय समयनुसार) अमेरिका में होना चाहिए। जिनेवा बिंदुओं पर आधारित बातचीत जारी रहेगी। कूटनीति सक्रिय है। अमेरिका रचनात्मक दृष्टिकोण दिखा रहा है, और आने वाले दिनों में यह तय करना मुमकिन है कि युद्ध को गरिमापूर्ण तरीके से कैसे खत्म किया जाए। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के पास जरूरी निर्देश हैं, और मुझे उम्मीद है कि लोग यूक्रेनी प्राथमिकताओं के हिसाब से काम करेंगे।

‘जिनेवा में बैठकों के नतीजे अमेरिका में तय किए जाएंगे’
यूक्रेन की नेशनल सिक्योरिटी और डिफेंस काउंसिल के सचिव रुस्तम उमरोव, यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है, और हमें उम्मीद है कि जिनेवा में हुई बैठकों के नतीजे अब अमेरिका में तय किए जाएंगे। मैं अपने प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। यूक्रेन की जय हो।’ यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय अमेरिका में है, जब रूस ने यूक्रेन पर 36 मिसाइलें और 600 ड्रोन्स से हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 

पुतिन की चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति ने भी सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि लड़ाई खत्म करने की अमेरिका की योजना संघर्ष विराम का आधार बन सकती है। हालांकि, पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर कीव पीछे नहीं हटा तो रूस जबरदस्ती और इलाके पर कब्ज़ा कर लेगा। पुतिन ने गुरुवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘क्रेमलिन को उम्मीद है कि स्टीव विटकॉफ की लीडरशिप में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आने वाले हफ्ते में मॉस्को आएगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि क्रेमलिन ‘गंभीर चर्चा’ के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल के खिलाफ आया अभिषेक शर्मा का तूफान, महज 32 गेंदों पर जड़ दिया शतक; गुरु युवराज की बराबरी पर पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 30 नवंबर 2025। भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया। बंगाल के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मुकाबले में अभिषेक ने महज 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए