इन 4 ड्रिंक्स को पीने से लिवर में हो सकता है फैट का जमाव, कहीं आप तो नहीं पी रहे हैं?

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 20 मई 2025। लिवर हमारे शरीर का जरूरी अंग है, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है. लेकिन, गलत खानपान और अनहेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से लिवर में फैट जमा हो सकता है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है. यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है. हमारा खानपान और लाइफस्टाइल इतनी तेजी से बदल रही है कि खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं है. हम बस समय के अभाव और आलस में अपने शरीर को कुछ भी खिला रहे हैं।

1. ज्यादा शक्कर वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स में ज्यादा मात्रा में शक्कर और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो लिवर को एक्स्ट्रा फैट जमा करने के लिए प्रेरित करता है. लगातार इनका सेवन करने से नॉन-एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का खतरा बढ़ जाता है।

2. शराब

बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीना लिवर के लिए सबसे नुकसानदायक होता है. यह लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर एल्कोहोलिक फैटी लिवर का कारण बन सकता है. धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस और अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

3. ज्यादा कैफीन वाली एनर्जी ड्रिंक्स

कुछ एनर्जी ड्रिंक्स में ज्यादा मात्रा में कैफीन और शक्कर मौजूद होती है, जिससे लिवर पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है. इसके ज्यादा सेवन से लिवर की डिटॉक्सिफिकेशन क्षमता कमजोर हो सकती है.

4. प्रोसेस्ड फ्रूट जूस

बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस में अत्यधिक शक्कर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं. इनमें प्राकृतिक फाइबर की कमी होती है, जिससे लिवर फैट को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता और धीरे-धीरे फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Next Post

'11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश', खरगे ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। खरगे ने कहा कि 11 साल, 151 अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, 72 देश, मगर भारत […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग